[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रस्साकसी में महिला एसडीएम हारी:फतेहपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, 750 से 800 राजस्व अधिकारी और कार्मिक ने भाग लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

रस्साकसी में महिला एसडीएम हारी:फतेहपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, 750 से 800 राजस्व अधिकारी और कार्मिक ने भाग लिया

रस्साकसी में महिला एसडीएम हारी:फतेहपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, 750 से 800 राजस्व अधिकारी और कार्मिक ने भाग लिया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर में 13वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कई खेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान रस्साकशी के एक मुकाबले में महिला एसडीएम को महिला कार्मिक कर्मचारियों ने हरा दिया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता हरसावा बड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रही है।

स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता हुई।

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, रस्साकशी, लॉन्ग टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग बॉल, शतरंज, दौड़ सहित कुल 17 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पूरे जिले से राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। दिन भर चले मुकाबलों में अधिकारी और कर्मचारी एक साथ खेलते नजर आए, जिससे खेल भावना का माहौल बना रहा।

वॉलीबॉल, रस्साकशी, लॉन्ग टेनिस, बैडमिंटन का खेल आयोजित हुआ।
वॉलीबॉल, रस्साकशी, लॉन्ग टेनिस, बैडमिंटन का खेल आयोजित हुआ।

रस्साकशी के एक रोमांचक मुकाबले में एक टीम में महिला एसडीएम शामिल थीं, जबकि दूसरी टीम में महिला कार्मिक कर्मचारी थीं। इस मुकाबले में कार्मिक कर्मचारियों की टीम ने महिला एसडीएम की टीम को पराजित कर दिया।

राजेश खालिया ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 750 से 800 राजस्व अधिकारी और कार्मिक एक साथ विभिन्न खेलों में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। 13वीं राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार, 25 जनवरी को होगा। समापन समारोह में सभी विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77