[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. उमराव सिंह यादव बने अखिल भारतीय यादव महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

डॉ. उमराव सिंह यादव बने अखिल भारतीय यादव महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

डॉ. उमराव सिंह यादव बने अखिल भारतीय यादव महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

निहालोठ : अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव ने झुंझुनूं के निहालोठ निवासी डॉ. उमराव सिंह यादव एडवोकेट को महासभा के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी दिए गए हैं।

डॉ. उमराव सिंह यादव लंबे समय से सामाजिक, विधिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी ईमानदारी, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें समय-समय पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन की सूचना मिलते ही समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में डॉ. रामचंद्र यादव एडवोकेट, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, डॉ. विष्णु भारद्वाज एडवोकेट, रामनिवास यादव (पूर्व तहसीलदार), डॉ. रामकरण अवॉर्डी, वीर अहीर निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. रामानंद शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, बी.आर. यादव, डी.आर. यादव सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

समाजजनों ने विश्वास जताया कि डॉ. उमराव सिंह यादव के नेतृत्व में यादव महासभा का विधि प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त व प्रभावी बनेगा।

Related Articles