[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी क्षेत्र में मावठ की बरसात से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ी; किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी क्षेत्र में मावठ की बरसात से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ी; किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान

खेतड़ी क्षेत्र में मावठ की बरसात से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ी; किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिला जीवनदान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र में मावठ की बरसात होने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। शुक्रवार रात को जसरापुर, मानोता जाटान, लोयल, देवता और ढाणी बाढ़ान सहित आसपास के गांवों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात दर्ज की गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात राहत लेकर आई है और खेतों में सूखी पड़ी फसलों को जीवनदान मिला है।

मावठ की इस बरसात के साथ ही क्षेत्र के मौसम में भी बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी में इजाफा हो गया है। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण एकदम ठंडा बना रहा। ठंड बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव तापते नजर आए।

मावठ की बरसात से रबी फसलों को खासा फायदा हुआ है। चना, गेहूं और सरसों की फसलों में पर्याप्त नमी आने से पौधों की बढ़वार बेहतर होने लगी है और खेतों में फिर से हरियाली लौट आई है। बरसात से पहले हालात ऐसे थे कि खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी थीं और किसान गहरी चिंता में डूबे हुए थे।

क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि सिंचाई की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी फसल पूरी तरह बारिश पर ही निर्भर थी। ऐसे किसानों को मावठ की इस बरसात से सबसे अधिक लाभ मिला है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से उनकी मेहनत रंग लाएगी, फसलों की स्थिति मजबूत होगी और उत्पादन बढ़ने से मुनाफा भी बेहतर रहने की उम्मीद है।

किसान सज्जन शर्मा, रामचंद्र स्वामी, रूपचंद ढाका और भंवर स्वामी सहित अन्य किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने से सिंचाई करना मुश्किल हो गया था और फसल खराब होने की आशंका बनी हुई थी। मावठ की बरसात के बाद खेतों में नमी लौट आई है और फसलें फिर से लहलहाने लगी हैं। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनकी मेहनत के लिए संजीवनी साबित हुई है और यदि आगे भी एक-दो बार इसी तरह की बारिश हो जाती है तो रबी फसलों की पैदावार अच्छी रहने की पूरी संभावना है।

बरसात और ठंडी हवाओं के चलते क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ गया है। किसानों का मानना है कि फिलहाल यह ठंड रबी फसलों के लिए लाभकारी है, हालांकि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77