[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई:लोगों ने अर्पित पुष्प कर नेताजी के संघर्षों को याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई:लोगों ने अर्पित पुष्प कर नेताजी के संघर्षों को याद किया

सूरजगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई:लोगों ने अर्पित पुष्प कर नेताजी के संघर्षों को याद किया

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम बुहाना रोड स्थित नेहरा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन पृथ्वी सिंह नेहरा ने की। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने नेताजी के जीवन, विचारों और भारत की आज़ादी के लिए उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेताजी ने देश को गुलामी से मुक्त कराने में अद्वितीय योगदान दिया।

खरड़िया ने नेताजी के ओजस्वी नारे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ का उल्लेख किया, जो आज भी युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने ‘जय हिंद’ और ‘दिल्ली चलो’ जैसे नारों से पूरे देश में आज़ादी की अलख जगाई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक रही है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता।

इस मौके पर अशोक शर्मा, वेदप्रकाश नेहरा, टीचर गिरधारी लाल, महेंद्र सिंह मेघवाल, बाबूलाल बड़गुजर, बिहारी लाल, पातीराम, बहादुर मल, फूलचंद, ताराचंद, रोहिताश, विक्रम सिंह कुमावत और प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77