नीमकाथाना में एक और खनन कारोबारी को मिली फिरौती की धमकी, 2 करोड़ की मांग
रोहित गोदारा के नाम से तीसरी बार धमकी, पुलिस अब तक नहीं कर सकी खुलासा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना शहर में खनन कारोबारियों को धमकाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहित गोदारा गैंग के नाम से तीसरी बार खनन कारोबारी से फिरौती की मांग का मामला सामने आया है। इस बार खनन कारोबारी दिनेश अग्रवाल को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज के जरिए 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे खनन कारोबारी दिनेश अग्रवाल के मोबाइल पर व्हाट्सएप वॉइस मैसेज आया, जिसमें रोहित गोदारा गैंग के सदस्य राहुल रेनाउ के नाम से 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। वॉइस मैसेज में फिरौती नहीं देने पर कारोबारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर सीआई बिजेंद्र सिंह को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
कोतवाली सीआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के एक खनन कारोबारी को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज के माध्यम से रोहित गोदारा गैंग के राहुल रेनाउ के नाम से 2 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वॉइस मैसेज किस नंबर से आया और इसके पीछे कौन है, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नीमकाथाना में खनन कारोबारी व उद्योगपति दौलत राम गोयल, उनके भाई महेंद्र गोयल तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोकचंद दीवान को भी रोहित गोदारा के नाम से इंटरनेशनल कॉल व वॉइस मैसेज के जरिए फिरौती की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058309

