[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी:आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार, दी धमकी; पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी:आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार, दी धमकी; पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी:आरोपी ने पैसे लौटाने से किया इनकार, दी धमकी; पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

चूरू : चूरू में कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने पैसे वापस मांगे जाने पर पीड़ित को धमकी देते हुए पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड 57 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना के एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि वार्ड 57 निवासी राकेश कुमार अग्रवाल (45) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अग्रवाल ने बताया कि उनकी टोयोटा फॉरच्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

उन्होंने चूरू में एबीएस मोटर्स से संपर्क किया, लेकिन पार्ट्स उपलब्ध न होने के कारण काम करने से मना कर दिया गया। इसके बाद, एक मित्र के माध्यम से उनका संपर्क सीकर निवासी सिद्धार्थ सिंह शेखावत से हुआ। शेखावत ने शोरूम के बाहर साढ़े सात लाख रुपए में गाड़ी ठीक करवाने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ सिंह चूरू आकर गाड़ी और साढ़े तीन लाख रुपए नकद ले गया। शेष चार लाख रुपए 8 अक्टूबर 2025 को बैंक के माध्यम से उसके खाते में आरटीजीएस किए गए। इसके बावजूद, लंबे समय तक टालमटोल की जाती रही और दीपावली तक गाड़ी तैयार करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया।

बाद में, सिद्धार्थ सिंह शेखावत ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी। उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई योगेश कुमार को सौंपी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77