[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में टाइफाइड के मामले बढ़े:उप जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, 20 दिनों में 500 मरीजों की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में टाइफाइड के मामले बढ़े:उप जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, 20 दिनों में 500 मरीजों की जांच

रींगस में टाइफाइड के मामले बढ़े:उप जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, 20 दिनों में 500 मरीजों की जांच

रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में इन दिनों टाइफाइड के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। राजकीय उप जिला अस्पताल में पिछले बीस दिनों में 500 से अधिक मरीजों की टाइफाइड जांच की गई है। इनमें से अधिकतर मरीज टाइफाइड पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन में भी इस स्थिति से हड़कंप मचा हुआ है और लैब में जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी कई मरीज टाइफाइड पॉजिटिव मिले।

डॉक्टर्स के अनुसार, दूषित पानी पीने से टाइफाइड रोग को बढ़ावा मिलता है। ये रोग मुख्य रूप से दूषित जल और दूषित भोजन के सेवन से होता है। दूषित भोजन से कुछ परिवार प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन दूषित जल से एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों की बढ़ोतरी होती है। 1 से 20 जनवरी तक लगातार बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

अस्पताल के फिजिशियन डॉ.अविकेश अग्रवाल ने बताया कि टाइफाइड दूषित जल व दूषित भोजन की वजह से फैलता है। दूषित भोजन से एक दो परिवार में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, लेकिन दूषित जल से रोगियों की संख्या में एक साथ बढ़ोतरी होती है। ऐसे में लोगों को पानी को उबालकर ठंडा होने के बाद पीना चाहिए। ये बचाव का सबसे आसान तरीका है और समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। जिससे जल्द आराम मिल सके।

करीब एक साल पहले भी रींगस क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ था। उस समय राजकीय अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में भी मरीजों को जगह नहीं मिल पाई थी। तत्कालीन जिला कलेक्टर की फटकार के बाद जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइनों की जांच कर सुधार कार्य करवाया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad