[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में लेनदेन को लेकर 3 युवकों से मारपीट:रास्ता रोककर बरछी से किया हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में लेनदेन को लेकर 3 युवकों से मारपीट:रास्ता रोककर बरछी से किया हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

चूरू में लेनदेन को लेकर 3 युवकों से मारपीट:रास्ता रोककर बरछी से किया हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

चूरू : चूरू में रुपए के लेनदेन को लेकर 3 युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। भालेरी थाना क्षेत्र के ढाणी पांचेरा गांव के पास बुधवार रात पिकअप सवार इन युवकों को रास्ते में रोककर बरछी से हमला किया गया। इस दौरान 1 युवक के हाथ पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया गया।

घायल युवकों को उनके परिजनों ने बुधवार देर रात डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।

आगे-पीछे ट्रैक्टर लगाकर रोका रास्ता

अस्पताल में भर्ती मेहरी निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश ने बताया कि वह बुधवार रात अपने भांजे अनिल और भतीजे जितेश के साथ सरदारशहर से गांव लौट रहा था। ढाणी पांचेरा के पास किशन, राजू, नरेश और 10-12 अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे-पीछे ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका। इसके बाद उन पर बरछी से हमला कर दिया।

उधारी के 15 लाख लौटाने की कहने पर किया हमला

हमले में अनिल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ओमप्रकाश के हाथ पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। ओमप्रकाश के अनुसार, करीब डेढ़-दो साल पहले किशन और राजू ने कोई जमीन खरीदने के लिए उनसे 15 लाख रुपए उधार लिए थे। ओमप्रकाश ने कई बार पैसे वापस मांगे, लेकिन वे लौटा नहीं रहे थे। बुधवार को वह उनके गांव जाकर पैसे वापस लौटाने की बात कहने गया था, जिससे वे नाराज हो गए और रात में हमला कर दिया। गुरुवार सुबह भालेरी थाना के एएसआई सुशील कुमार भी डीबी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों से पूरी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62