[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरासर छोटा स्कूल में सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण:भामाशाहों के सहयोग से 24 कैमरे लगे, छात्रों की सुरक्षा होगी मजबूत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बेरासर छोटा स्कूल में सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण:भामाशाहों के सहयोग से 24 कैमरे लगे, छात्रों की सुरक्षा होगी मजबूत

बेरासर छोटा स्कूल में सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण:भामाशाहों के सहयोग से 24 कैमरे लगे, छात्रों की सुरक्षा होगी मजबूत

सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव बेरासर छोटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन संपन्न हुआ। अहमदाबाद प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय परिसर में कुल 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। इन कैमरों से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। विद्यालय में लगाए गए इन कैमरों का उद्घाटन अहमदाबाद प्रवासी भामाशाह राजकुमार अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल और राहुल अग्रवाल ने किया।

स्कूल के सामने प्याऊ निर्माण की भी बात कहीं

इस अवसर पर रामवतार बेरासरिया ने घोषणा की कि भामाशाहों के सहयोग से गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के सामने एक प्याऊ (पानी का कूलर) का निर्माण करवाने की भी बात कही। भामाशाह सज्जन अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि अपने ही विद्यालय में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने योगा नृत्य की प्रस्तुति दी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने पर अध्यापक सुनील कुमार और सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग करने वाले इमरान कुरैशी का माला पहनाकर सम्मान किया गया। संस्था प्रधान मनफूल जांगिड़ ने सभी अतिथियों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयवीर झोथड़ा, एडवोकेट गायत्री पूनिया, राजवीर पूनिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles