[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
स्वास्थ्य

आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

महिला हो या पुरुष आज कल फर्टिलिटी की समस्या से कोई भी वंचित नहीं है। अव्यवस्थित जीवनशैली, खान पान की लापरवाही, बढ़ता प्रदुषण और अत्यधिक स्ट्रेस आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है। इससे पुरुषों का स्पर्म काउंट कम होता है और हॉर्मोन्स भी असंतुलित हो जाते हैं।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार फर्टिलिटी शुक्र धातु से सम्बंधित है। अगर किसी पुरुष का शुक्र धातु अच्छे से पोषित नहीं है तो उसकी फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। आयुर्वेद में फर्टिलिटी के चार प्रमुख आधारभूत तत्व बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं : शुक्र धातु, अग्नि (पाचन शक्ति), ओज, और तीन दोषों का संतुलन (वात-पित्त-कफ). अगर इसमें से कोई भी संतुलित नहीं हो तो आपका शुक्र धातु कमजोर हो सकता है और फिर स्पर्म मोटिलिटी और स्पर्म क्वालिटी पर असर डालता है।

पुरुषों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

1. दूध और देसी घी
आयुर्वेद में शुध्द देसी घी को बहुत पवित्र और लाभदायक बताया गया है। आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए गाय का दूध और घी का सेवन कर सकते हैं। इससे शुक्र धातु पोषित होता है और शरीर में ओज का संचार होता है।

सेवन विधि: आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ घी ले सकते हैं या सुबह खाली पेट में एक चम्मच घी ले सकते हैं।

2. अश्वगंधा
आप सभी अश्वगंधा का नाम अवश्य सुना होगा। दरअसल यह आयुर्वेदिक औषधि पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सबसे कारगर है। इसके सेवन से स्ट्रेस कम होता है और शुक्राणु की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इससे आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी सुधार आता है।

सेवन विधि: किसी विशेषज्ञ की सलाह से आप हल्के गुनगुने दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर 1 चम्मच ले सकते हैं।

3. शिलाजीत
आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक औषधि कहा गया है। इसके सेवन से शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होता है और फर्टिलिटी भी बढ़ती है। इससे आपका स्टैमिना बढ़ता है और यौन शक्ति में भी अपेक्षाकृत वृद्धि होती है। इसके सेवन से आप ताजा महसूस करते हैं और थकान कम होती है।

4. खजूर, किशमिश अंजीर बादाम और अखरोट
आयुर्वेद में सूखे मेवे को अत्यंत लाभकारी बताया गया है। खासतौर पर उनके लिए जिनकी फर्टिलिटी कम है। अगर आप नियमित रूप से 5 बादाम, 1 अंजीर, 5-6 किशमिश, 2 अखरोट और 2 खजूर को रात भर पानी में भिगोकर रख देते हैं और सुबह उठते ही खाली पेट में उनका सेवन करते हैं तो इससे आपकी प्राकृतिक ऊर्जा बढ़ती है और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो आपके शुक्र धातु का पोषण करता है।

किन चीज़ों से परहेज करें?
अगर आप अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने चाहते हैं तो शराब, सिगरेट आदि जैसी नशीली पदार्थों से परहेज करें। चाय, कॉफी, जंक फ़ूड और ज्यादा तेल मसाले वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।

आयुर्वेदिक जीवनशैली सुझाव
आयुर्वेद के अनुसार अगर आप प्राकृतिक रूप से अपनी फर्टिलिटी में सुधार लाना चाहते हैं तो रात में कम से कम 7 घंटे जरूर सोएं। ज्यादा स्ट्रेस न लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89