[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतहेपुर सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत:सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतहेपुर सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत:सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

फतहेपुर सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत:सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हरसावा गांव के पास मकर संक्रांति के दिन हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई थी। इस घटना के चार दिन बाद रविवार को कस्बे के सर्वसमाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

यह श्रद्धांजलि सभा धानुका अस्पताल के सामने स्थित गढ़वाल सक्ती धाम में आयोजित की गई। सभा में पहुंचे सभी लोगों ने नम आंखों से दिवंगत महिलाओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया।

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मौजूद लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हादसों की मुख्य वजह हमारी लापरवाही है और वाहनों को धीमी गति तथा सावधानी से चलाना चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सभी उपस्थित लोगों ने भविष्य में तेज गति से वाहन न चलाने का संकल्प भी लिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान कमल सैनी, रामनिवास सैनी, मधुसूदन भिंडा, पार्षद राम सरुप गढ़वाल, राजू सैनी, बंशीधर सैनी, निरंजन सैनी, विनोद कटारिया, विष्णु सैनी, रिद्करण सैनी, बनवारी सैनी, सुरेश सैनी, शुभकरण सैनी, रामावतार सैनी, एडवोकेट विश्वनाथ सैनी, एडवोकेट हेमराज, दयाराम सैनी सहित सर्व समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles