[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर से 115 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना:खाटू श्याम जी, जीण माता सहित विज्ञान पार्क का करेंगी अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर से 115 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना:खाटू श्याम जी, जीण माता सहित विज्ञान पार्क का करेंगी अवलोकन

सादुलपुर से 115 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना:खाटू श्याम जी, जीण माता सहित विज्ञान पार्क का करेंगी अवलोकन

सादुलपुर : सादुलपुर के कस्तूरबा गांधी राजकीय आवासीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, राजगढ़ की 115 छात्राओं को रविवार सुबह शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। यह दल एक दिवसीय दौरे पर खाटू श्याम जी, जीण माता, हर्ष पर्वत और एक विज्ञान पार्क का अवलोकन करेगा। इस दल को व्यापार मंडल के पवन मोहता, पार्षद हैदर अली, शिक्षक संघ के मनोज पूनिया, स्कूल के प्राचार्य राजकुमार पुनिया और नोडल प्रधानाचार्य सुनीता पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भ्रमण के लिए कुल दो स्लीपर बसों में 115 छात्राएं यात्रा कर रही हैं। उनके साथ अध्यापिकाएं मंजू कुमारी, सुनीता, ताहिरा अख्तर, सुमन श्योराण, प्रियंका, अनिता, प्रियंका और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद हैं। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पूनिया ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक, धार्मिक और वैज्ञानिक स्थलों की जानकारी प्रदान कर उनके शैक्षणिक ज्ञान और सामाजिक समझ का विस्तार करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77