[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. एस.एस. नेहरा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्व. एस.एस. नेहरा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम

सामाजिक सोच और लोकसेवा के प्रतीक थे स्व. एस.एस. नेहरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान 

बुहाना : झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत देवलावास में स्वर्गीय शेर सिंह नेहरा (एस.एस. नेहरा) की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़े, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और आमजन के सच्चे हितैषी के रूप में याद किया।

स्व. एस.एस. नेहरा का जन्म 15 अगस्त 1947 को किसान दंपति शिवदान राम नेहरा एवं माता जमुना देवी के घर हुआ। उनके जन्म और शिक्षा का समय परिवार के लिए संघर्ष, परिवर्तन और संक्रमण का दौर था। उनके पिता सेना में सेवाएं दे रहे थे, जबकि दादा कृषि कार्य करते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने दूरदर्शिता दिखाते हुए उन्हें गांव के विद्यालय में शिक्षा दिलाई।

विद्यार्थी जीवन से ही नेहरा ने अभाव, संघर्ष और परिवर्तन को नजदीक से देखा, जिसकी झलक उनके संपूर्ण जीवन में समाजवादी सोच और जनसेवा के रूप में दिखाई देती रही। उन्होंने स्कूल व कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर राजकीय सेवा में प्रवेश किया। प्रारंभ में उन्होंने प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं तथा बाद में जिला लोक जनसंपर्क अधिकारी, नारनौल के पद पर रहते हुए अनेक वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।

स्व. नेहरा ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आश्रय, मार्गदर्शन और प्रेरणा का केंद्र रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की योग्यता व क्षमता के अनुसार पीएमटी, पीईटी, पॉलिटेक्निक, आईआईटी, नर्सिंग, आयुर्वेद, बीएड, बीएसटीसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन किया। उनसे मिलने मात्र से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और संतोष की अनुभूति होती थी।

हंसमुख स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व और सरल व्यवहार के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। सामान्य और सर्वहारा वर्ग के लिए उनकी भूमिका किसी देवदूत से कम नहीं थी। वे निस्वार्थ भाव से लोगों की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाते थे, वह भी बिना किसी स्वार्थ या शुल्क के, कई बार अपने निजी खर्च पर।

ग्राम देवलावास सहित पूरे क्षेत्र में वे जनसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके मार्गदर्शन में रहे लोग आज भी उन्हें स्मरण करते हैं और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का प्रयास कर रहे हैं। स्व. एस.एस. नेहरा जैसे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सदैव स्मृतियों में जीवित रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77