[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कासिमपुरा के कर्नल दिनेश फोगाट सेना दिवस पर जयपुर में सम्मानित, झुंझुनूं का नाम रोशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कासिमपुरा के कर्नल दिनेश फोगाट सेना दिवस पर जयपुर में सम्मानित, झुंझुनूं का नाम रोशन

कासिमपुरा के कर्नल दिनेश फोगाट सेना दिवस पर जयपुर में सम्मानित, झुंझुनूं का नाम रोशन

झुंझुनूं : सेना दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिले के कासिमपुरा निवासी वीर सपूत कर्नल दिनेश फोगाट (पुत्र हरफूल सिंह फोगाट) को जयपुर में सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया। कर्नल फोगाट वर्तमान में 226 फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर हैं और उनकी अगुवाई में यूनिट ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस व उत्कृष्ट युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।

पहलगाम हमले के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनाती के दौरान कर्नल दिनेश फोगाट के नेतृत्व में 226 फील्ड रेजिमेंट ने दुश्मन के खिलाफ सटीक और प्रभावी आर्टिलरी कार्रवाई की। यूनिट ने नियंत्रण रेखा पर तथा उसके पार स्थित पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगातार चार दिनों तक दुश्मन को चैन से बैठने नहीं दिया, जिससे उनकी रणनीतिक क्षमता और नेतृत्व कौशल स्पष्ट रूप से सामने आया।

सेना प्रमुख ने कर्नल फोगाट को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में यूनिट की वीरता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता की सराहना की। इस सम्मान से झुंझुनूं जिले में खुशी की लहर है। जिलेवासियों ने कर्नल दिनेश फोगाट की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62