[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में महिला सुरक्षा को लेकर नई पहल, स्वयंसेवी टीम ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में महिला सुरक्षा को लेकर नई पहल, स्वयंसेवी टीम ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला उत्पीड़न पर त्वरित सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर व पुलिस सहयोग की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : जिले में बढ़ती महिला उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय जागरूक नागरिकों ने एक गैर-राजनीतिक स्वयंसेवी टीम का गठन किया है। टीम ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन में टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही स्वयंसेवी सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन की सहायता लेंगे। टीम का उद्देश्य जिले में महिलाओं के प्रति सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है।

टीम ने प्रशासन से मांग की कि महिला सुरक्षा के लिए एक टोल-फ्री आपातकालीन नंबर उपलब्ध कराया जाए, ताकि पीड़िताएं या उनके परिजन तुरंत संपर्क कर सकें। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा टीम को पूर्ण सहयोग दिया जाए, जिसमें सूचना साझा करना, त्वरित पहुंच और कार्रवाई में सहायता शामिल हो। यदि कहीं पुलिस सहयोग में कमी पाई जाती है, तो संबंधित थाने पर आवश्यक निर्देश व कार्रवाई की जाए।

स्वयंसेवी टीम के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यह पहल पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से इसका कोई संबंध नहीं है। यह प्रयास केवल सामाजिक सरोकार और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान हालात में छात्राओं और महिलाओं को घर से बाहर निकलते समय भय का सामना करना पड़ रहा है। यदि प्रशासन का सहयोग मिला, तो यह पहल जिले में महिला सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक और प्रभावी बदलाव ला सकती है।

जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है और इस पर शीघ्र ही विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद इस्तफाक, अमित कालेर, जाहिद भाटी, अजय सैनी और शोयब नुआं शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62