[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

रतननगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : श्री बृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रतननगर में हुआ दो प्रतिभावान बेटियों का सम्मान समारोह स्थानीय श्री बृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में नगर की दोनो होनहार बेटियों निकिता मीणा (आरजेएस) तथा डॉ.पूजा मीणा (काॅलेज एसोसिएट प्रोफेसर) का उनकी अभूतपूर्व सफलता पर स्वागत और सम्मान किया गया। हाल ही घोषित परिणामों में निकिता का राजस्थान न्यायिक सेवा में व पूजा का काॅलेज प्राघ्यापक पद पर चयन हुआ है। विद्यालय परिवार द्वारा दोनो प्रतिभावान बेटियों व उनके माता पिता का माला पहनाकर व साफा बांधकर अभिनन्दन किया गया। सम्मान से अभिभूत निकिता और पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होने विद्यालय की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एकाग्रता और निरन्तर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल प्रजापत ने इस अवसर पर इन बेटियों से प्रेरणा लेने के लिए कहा, इस अवसर पर समस्त शैक्षिक स्टाफ व छात्राऐं उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश व्याख्या ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62