[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल खिलाड़ी अर्पिता का चिड़ावा में सम्मान, जाट महासंघ ने बढ़ाया हौसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल खिलाड़ी अर्पिता का चिड़ावा में सम्मान, जाट महासंघ ने बढ़ाया हौसला

नेशनल खिलाड़ी अर्पिता का चिड़ावा में सम्मान, जाट महासंघ ने बढ़ाया हौसला

चिड़ावा : राष्ट्रीय जाट महासंघ के तत्वावधान में चिड़ावा स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स के सीईओ महासिंह माठ की अध्यक्षता में बनगोठड़ी निवासी नेशनल खिलाड़ी अर्पिता कुमारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अर्पिता कुमारी, पुत्री श्री कृष्ण कुमार धनखड़ को फूलमालाएं पहनाकर एवं साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया।

अंडर-14 वर्ग की वॉलीबॉल टीम की कप्तान अर्पिता कुमारी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अर्पिता की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ, जिला सलाहकार डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनियां, सेवानिवृत्त एसआई सूरतसिंह धनखड़, कोच ओमवीर पूनियां, प्राचार्य अनुजा जाखड़, मुकेश धनखड़, कैप्टन कृष्ण कुमार धनखड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने अर्पिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगा, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें।

Related Articles