किशोरपुरा भेरुजी मेले में हुआ ऐतिहासिक कुश्ती दंगल
किशोरपुरा भेरुजी मेले में हुआ ऐतिहासिक कुश्ती दंगल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के किशोरपुरा गांव की भैरुं घाटी में स्थित भैरुंजी महाराज के मंदिर पर सैकड़ों वर्षों से मकर संक्रांति पर्व पर एतिहासिक मेला भरता है। मेले में कुश्ती दंगल का विशेष आयोजन किया गया। मेले में कुश्ती के लिए हरियाणा सहित मेवात के पहलवान पहूंचे। मेले में 100 रुपए की 5 कुश्ती,500 की 5 कुश्ती 1100 की 21 कुश्ती 2100 की 21 कुश्ती 3100 की 1 कुश्ती 5100 की 1 कुश्ती 11 हजार की 2 कुश्ती रियासत फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के चैयरमेन भामाशाह सुमेर सैनी के द्वारा नकद पुरस्कार देकर करवाई गई। तथा हारे हुए खिलाड़ीयों को भी दूरी के अनुसार किराया देकर सम्मानित किया गया।
कुश्ती दंगल में 11 हजार रुपए की एक कुश्ती में पहलवान सचीन जमालपुर के सामने कोई पहलवान नहीं आया जिसके कारण सचीन जमालपुर को बिना कुश्ती लड़े 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 21 हजार की कुश्ती पहलवानों के अभाव में नहीं करवाई गई है। 5100 सौ रुपए की कुश्ती में सोनूं पहलवान ने जीती तथा 11 हजार की पहली कुश्ती अनुंज पहलवान कालोटा ने जीती तथा दुसरी कुश्ती सचीन जमालपुर ने जीतकर नकद पुरस्कार हासिल किया।
इस अवसर मीन सैना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, रामनिवास सैनी चोढाणी, विधायक भगवानाराम सैनी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल सैनी पूर्व सरपंच शंभू दयाल सैनी,सरपंच मोहनलाल सैनी,गिरदावर जगदीश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खटाणा किशोरपुरा,डॉ संदीप शर्मा,डॉ विनोद शर्मा,छोटूराम खटाणा,सुमेर लमोड़,जेपी खटाणा व्याख्याता, युवा नेता जेपी खटाणा,युवा नेता पंकज मीणा किशोरपुरा,पंच महेंद्र खटाणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048790


