[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रा नीरज का अखिल भारतीय शूटिंग टीम में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

छात्रा नीरज का अखिल भारतीय शूटिंग टीम में चयन

छात्रा नीरज का अखिल भारतीय शूटिंग टीम में चयन

सीकर : ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति सीकर द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्रा नीरज पुत्री भंवरलाल का शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर की महिला शूटिंग टीम में चयन हुआ है। मेरठ ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता 10 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रा 27 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से अपना प्रतिनिधित्व करेंगी, जो संस्थान परिवार के लिए गौरव का पल है। संस्थान की बेटियां न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में ख्याति प्राप्त कर रही है।

यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुभाग जाखड़ ने बताया कि ग्रामीण महिला महाविद्यालय की छात्रा नीरज लगातार 3 वर्षों से शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही है। छात्रा कुमारी नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय मैदान में निरंतर मार्गदर्शन कर रही महाविद्यालय कोच मुन्नी चौहान को दिया है। छात्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान परिवार में हर्ष का माहौल है । ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने छात्रा को विजयश्री प्राप्त करने की शुभकामना देते हुए संपूर्ण स्टाफ को बालिकाओ के भविष्य निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयत्नों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related Articles