डूंडलोद नगर पालिका के नवनियुक्त कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी का स्वागत
डूंडलोद नगर पालिका के नवनियुक्त कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी का स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : डूंडलोद नगर पालिका में नवनियुक्त कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार का गुरुवार को स्वागत किया गया। भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने सुमन माल पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान कस्बे की टूटी सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइट बदलने, कचरे के नियमित संग्रहण व निस्तारण, आम रास्तों की सफाई तथा पानी की निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार ने आमजन के सहयोग से समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
मौके पर महेश सिंह बडगूजर, मुकेश पारीक, सुभाष भूत, हुसैन खान, दौलत सिंह गढ़वाल, शेर सिंह धाबाई, महेश भादूपोता, सीताराम सैनी, सीताराम जीनगर, मदनलाल स्वामी, सतु सिंह उदावत सहित नगर पालिका के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048790


