रिफ्लेक्टिव टेप अभियान से सड़क सुरक्षा को मिला बढ़ावा
ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप
सीकर : “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” की थीम के तहत चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा रात्रि के समय होने वाली वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से रिफ्लेक्टिव टेप अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी सीकर एवं अखेपूरा टोल मैनेजर समय सिंह तथा उनकी टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इसके अतिरिक्त, आवारा पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट भी बांधी गई।
इस अवसर पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने एवं निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गई। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आमजन से सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048790


