[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीर सपूत शीशराम नेहरा की प्रतिमा का भव्य अनावरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वीर सपूत शीशराम नेहरा की प्रतिमा का भव्य अनावरण

नेहरों की ढाणी में जुटे मंत्री, सांसद व विधायक, वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले की नेहरों की ढाणी ग्राम में शनिवार को वीर सपूत शीशराम नेहरा की प्रतिमा का भव्य समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद अमरा राम, विधायक सुभाष मील, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह, विधायक गोवर्धन वर्मा, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर चिंता जताई और अभिभावकों से बच्चों को नैतिक शिक्षा देने पर विशेष जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के प्रति समाज में सम्मान का भाव होना चाहिए तथा देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ सदैव आदरपूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए।

सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने सैनिकों की देशसेवा को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में शहीद ही हमारे देवता हैं। हमने देवताओं को प्रत्यक्ष नहीं देखा, लेकिन शहीदों को मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करते देखा है। इसलिए खुशी और गम के अवसर पर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष नमन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि वे अब तक देश व प्रदेश में अपने खर्चे से करीब 800 शहीदों की प्रतिमाएं लगवा चुके हैं।

विधायक सुभाष मील सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। मील ने कहा कि धन्य हैं वे माता-पिता, जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीदों और जवानों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं।

समारोह के दौरान क्षेत्र की वीरांगनाओं का भी सम्मान किया गया, जिससे माहौल भावुक और गौरवपूर्ण बन गया। कार्यक्रम देशभक्ति और सम्मान की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77