[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया:वीरांगनाओं को किया नमन, गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया:वीरांगनाओं को किया नमन, गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं को किया सम्मानित

चिड़ावा में भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया:वीरांगनाओं को किया नमन, गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं को किया सम्मानित

चिड़ावा : चिड़ावा के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक दिवस का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस मौके पर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और नारियल भेंट कर सम्मान दिया गया।

वीरांगनाओं को किया नमन

सम्मानित होने वाली वीरांगनाओं में सुनीता, काजल, विमला, सुनीता, सरोज, भतेरी और सूरज कोर शामिल थीं। मंच पर मौजूद अतिथियों ने वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें समाज की धरोहर बताया।

समारोह में गैलंट्री अवॉर्ड विजेताओं के शौर्य को भी सराहा गया। विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त कैप्टन लियाकत अली, सेना मेडल विजेता हवलदार सुरेश कुमार और सेना मेडल विजेता हवलदार सुनील कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

शॉल ओढाकर किया सम्मानित

इसके अतिरिक्त, पूर्व सैनिकों के कल्याण में निरंतर सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी अभिनंदन किया गया। गौरव सेनानी सेवा समिति झुंझुनू के अध्यक्ष शीशराम डांगी (ओजटू के पूर्व सरपंच), कप्तान हरलाल डांगी और समिति के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद रोहिल्ला को लोई (दुशाला) ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ और पूर्व सैनिक व नायब तहसीलदार बलवीर कुलहरी ने प्रदान किए। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक पूर्व सैनिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें सूबेदार मनीराम, हवलदार जमशेद अली, कमांडो लीलाधर लमोरिया, सूबेदार पूनम सिंह नरूका, सूबेदार सतपाल सिंह नरूका और कैप्टन जयवीर सिंह प्रमुख थे।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में हवलदार राजेंद्र बालियान, कैप्टन सुरेश भालोतिया, सूबेदार जयकरण, सूबेदार रमेश, योगेश जांगिड़, शेर सिंह, संजय शर्मा, रामस्वरूप सोमरा और राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गौरव सेनानियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके कल्याणकारी कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22