[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में भीषण सड़क हादसा, शिक्षक की मौत:गोवटी रोड पर स्कूटी-कार की टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में भीषण सड़क हादसा, शिक्षक की मौत:गोवटी रोड पर स्कूटी-कार की टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित

पलसाना में भीषण सड़क हादसा, शिक्षक की मौत:गोवटी रोड पर स्कूटी-कार की टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पलसाना : पलसाना के NH-52 से गोवटी की ओर जाने वाली सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में खाटूश्यामजी इलाके के अखेपुरा स्थित गिला की ढाणी के गवर्नमेंट स्कूल के शिक्षक सुनील (34 वर्ष) की मौत हो गई। सुनील रेहनावा-लक्ष्मणगढ़ के निवासी थे और अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक सुनील अपनी स्कूटी पर सवार थे। पलसाना से गोवटी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार से उनकी स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तुरंत पलसाना ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। शुरुआत में कार चालक भी एंबुलेंस में साथ आया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही स्कूटी चालक की गंभीर हालत देखकर वह फरार हो गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मौके का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और आमने-सामने की टक्कर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22