[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. पुरुषोत्तम शर्मा की स्मृति में विद्यालय में स्वेटर वितरण, विद्यार्थियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

स्व. पुरुषोत्तम शर्मा की स्मृति में विद्यालय में स्वेटर वितरण, विद्यार्थियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

स्व. पुरुषोत्तम शर्मा की स्मृति में विद्यालय में स्वेटर वितरण, विद्यार्थियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सिंघाना : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सिंघाना में मंगलवार को स्वर्गीय पुरुषोत्तम शर्मा की स्मृति में सर्दी से राहत पहुंचाने का सराहनीय आयोजन किया गया। अध्यापिका सुषमा शर्मा द्वारा बाल वाटिका से कक्षा पांच तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को स्वेटरों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम शर्मा के पुत्र रजत शर्मा, सहायक अभियंता (AEN) पीएचईडी विभाग खेतड़ी, का भी इस पुनीत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ झलकती नजर आई।

विद्यालय परिवार ने इस मानवीय और समाजसेवी पहल के लिए सुषमा शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22