[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाडनूं में बनेगा भव्य शहीद स्मारक, युद्ध टैंक लगेगा, शहीदों की गौरव गाथाएं होंगी प्रदर्शित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

लाडनूं में बनेगा भव्य शहीद स्मारक, युद्ध टैंक लगेगा, शहीदों की गौरव गाथाएं होंगी प्रदर्शित

निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर जिला कलेक्टर ने जारी किया पट्टा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्र के वीर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है जो क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व कि बात है और जिला प्रशासन का यह निर्णय अपने आप में काबिले तारीफ के लायक है। जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत द्वारा शहीद स्मारक के निर्माण के लिए डीडवाना कुचामन जिले की लाडनूं तहसील में भुमि आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्मारक देश के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले वीर शहीदों के सम्मान एंव भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्मित किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता मुस्ताक खान कायमखानी ने बताया कि प्रस्तावित शहीद स्मारक मैं शहीदों की गाथाओं को प्रदर्शित करने, श्रद्धांजलि स्थल एवं जनसामान्य के लिए प्रेरणास्पद वातावरण विकसित करने की योजना है। इस शहीद स्मारक स्थल पर भारतीय सेना का युद्धक टैंक लगाने का आवेदन भी सेना मुख्यालय को प्रेषित किया जा चुका है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमुल्य धरोवर है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। जिला प्रशासन इस परियोजना को समयबद्ध एंव गरिमापूर्ण रूप से पुर्ण कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

जिला कलेक्टर द्वारा आवंटित भूमि का पट्टा जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह जोधा, ईसीएचएस के प्रभारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति मैं जारी किया गया है। इस सहरानिय फैसला का स्थानीय सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको ने जिला प्रशासन के इस निर्णय का तहेदिल से स्वागत करते हुए इसे देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है तथा लाडनूं के इतिहास में जिला प्रशासन के इस निर्णय को संदेव याद रखा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22