[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने किए कम्बल वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने किए कम्बल वितरित

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने किए कम्बल वितरित

सीकर : श्री कल्याण राजकीय अस्पताल स्थित सांझी रसोई में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रोगियों एवं उनके परिजनों को 50 कंबल का वितरण किया गया, समिति द्वारा आयोजित गरिमामय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी थे, इस अवसर पर एडीएम रतन कुमार स्वामी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहों को इस तरह के कार्यों में आगे आना चाहिए समिति द्वारा कंबल के साथ दो-दो साबुन भी वितरित की गई।

समिति के उपाध्यक्ष राकेश लाटा ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्ष कंबल वितरण के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के अन्य कार्य यथा मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जागरूकता, फर्स्ट एड किट वितरण, खाटू श्याम जी मेला में मेडिकल कैंप, आयोजित किए जाते है,सांझी रसोई के संयोजक कांति प्रसाद पंसारी ने बताया कि लगातार 8 वर्षों से अस्पताल में दोपहर एवं शाम का पौष्टिक भोजन रियायती दर 20 रुपए में उपलब्ध कराया जाता है सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा भोजन व्यवस्था में सहयोग दिया जाता है।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष पन्नालाल सारडा विनोद नायक, योगेंद्र पाल रामगोपाल सोडाणी, मदनलाल भामु, रामावतार कुमावत, सुरेश चौधरी सुनीता रेवाड़ पवन कुमार शर्मा, बृज किशोर, कृष्ण कुमार कुमावत सहित पदाधिकारी एवं सदस्य का उपस्थित थे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad