[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे पुलिस कांस्टेबल औंकार मेघवाल को मिला प्रतिष्ठित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे पुलिस कांस्टेबल औंकार मेघवाल को मिला प्रतिष्ठित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025

रेलवे पुलिस कांस्टेबल औंकार मेघवाल को मिला प्रतिष्ठित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025

झुंझुनूं : भारतीय रेलवे के 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में रेलवे पुलिस में तैनात कांस्टेबल औंकार मेघवाल पुत्र बजरंग मेघवाल, निवासी लोयल को उनके असाधारण साहस और जीवन रक्षा के कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 जनवरी को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में आयोजित भव्य समारोह में कुल 100 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न रेलवे जोनों को 26 शील्ड भी दी गईं।

7 जून 2024 को ट्रेन संख्या 19412 में समपार गेट 214 के पास कोच में आग लगने की घटना हुई थी। इस जानलेवा स्थिति में रेलवे पुलिस कांस्टेबल औंकार मेघवाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने आग से भरे कोच में प्रवेश कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आपातकालीन खिड़कियां खोलकर बूढ़े-बच्चों सहित सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ बाहर निकाला। जान-माल की हानि को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस साहसी कृत्य के कारण यात्रियों की जान बची और रेलवे संपत्ति को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

आवाम ग्रुप के सदस्यों सीताराम बास बुडाना, समुद्र सिंह ढ़ेबानियां और मनेश्वर सिरोवा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने औंकार मेघवाल को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह पुरस्कार उनके साहस और समर्पण का जीता-जागता प्रमाण है। आवाम ग्रुप झुंझुनूं ने विशेष रूप से इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि ऐसे कर्मचारी भारतीय रेलवे की शान हैं जो आम जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad