[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा दिवस पर 290 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा दिवस पर 290 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना

विवेकानंद जयंती पर गुढ़ागौड़जी में लगा रक्तदान शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह

गुढ़ागौड़जी : स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर गुढ़ागौड़जी में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 290 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट किशन गोरसिया एवं लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह शेखावत रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच रामवतार दायमा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा और भाजपा जिला प्रवक्ता पवन शर्मा उपस्थित रहे।

‘रक्तदान महादान’

मुख्य अतिथि ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी के जीवन की रक्षा के लिए दिया गया रक्त सबसे बड़ा दान होता है। जब भी अवसर मिले, प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत ने कहा कि युवाओं द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान करना यह दर्शाता है कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

कई संगठनों ने दिया सहयोग

रक्तदान शिविर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ब्राह्मण महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सेवा सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता जयसिंह मांठ, सुरेंद्र रसगनिया, पोसना सरपंच अमित रेपसवाल, गुढ़ाबावनी सरपंच धारासिंह, जयंत मुंड, मनदीप बराला, विकास गोरसिया, अशोक कुमार, पवन कुमावत, दयानंद कुमावत, प्रशांत शर्मा, इंद्र सिंह नरूका, राजीव दायमा, तनु, अभिषेक, राहुल सहित सैकड़ों नवयुवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62