[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

2018 की भर्ती में नॉन-टीएसपी के 172 पद अब भी रिक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

2018 की भर्ती में नॉन-टीएसपी के 172 पद अब भी रिक्त

2018 की भर्ती में नॉन-टीएसपी के 172 पद अब भी रिक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : एनटीटी भर्ती-2018 को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर झुंझुनूं जिले के प्रभारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एनटीटी जिलाध्यक्ष अनिल झाझड़िया के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2018 में कुल 1350 पदों पर एनटीटी भर्ती निकाली गई थी, जिनमें 1130 पद नॉन-टीएसपी एवं 220 पद टीएसपी क्षेत्र के थे। अब तक 958 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि नॉन-टीएसपी के 172 पद अब भी रिक्त हैं।

अभ्यर्थियों ने मांग की कि इन 172 रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति देकर पिछले सात वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, निकिता ओला, संगीता झाझड़िया सहित अन्य एनटीटी अभ्यर्थी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62