[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : शादी के एक माह में ही उजड़ा युवती का सुहाग, नहीं उतरी थी हाथों की मेहंदी, घर में मचा कोहराम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : शादी के एक माह में ही उजड़ा युवती का सुहाग, नहीं उतरी थी हाथों की मेहंदी, घर में मचा कोहराम

देवेंद्र सिंह के पिता रेलवे में कार्यरत थे। उनकी कुछ साल पहले सडक़ हादसे में मौत हो गई। पिता की जगह देवेंद्र को अनुकंपा पर नियुक्ती मिली। वह नवलगढ़ में कार्यरत था। पिछले महीने 30 मार्च को उसकी शादी हुई थी।

झुंझुनूं-चिड़ावा : रेलवे स्टेशन के पास डांगर रोड पर स्टेशन की ढाणी निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की 28 दिन पहले ही शादी हुई थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी देवेंद्र सिंह रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोया था।

सुबह परिजन ने देखा तो वह फंदे पर झूलता मिला। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। आस-पड़ौस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा मगन सिंह ने मर्ग दर्ज कराई है।

अनुकम्पा पर लगा था रेलवे में:
देवेंद्र सिंह के पिता रेलवे में कार्यरत थे। उनकी कुछ साल पहले सडक़ हादसे में मौत हो गई। पिता की जगह देवेंद्र को अनुकंपा पर नियुक्ती मिली। वह नवलगढ़ में कार्यरत था। पिछले महीने 30 मार्च को उसकी शादी हुई थी। घर में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है।

 

Related Articles