[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में आपात स्थिति में स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक:सीपीआर के बारे में बताया, स्टाफ को ट्रेनिंग दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में आपात स्थिति में स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक:सीपीआर के बारे में बताया, स्टाफ को ट्रेनिंग दी

खेतड़ी में आपात स्थिति में स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक:सीपीआर के बारे में बताया, स्टाफ को ट्रेनिंग दी

खेतड़ी : खेतड़ी में शुक्रवार को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में आपातकालीन स्थिति में पीड़ितों की जान बचाने के लिए मानवीय सहयोग का आह्वान किया गया।

आपात स्थिति में व्यक्ति को भागीदारी निभानी चाहिए

एमडी मेडिसिन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हादसे या आपात स्थिति में पीड़ित को उपचार दिलाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

डॉ. ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी

डॉ. यादव ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में सड़क हादसों और हार्ट अटैक के कारण युवा वर्ग असमय मृत्यु का शिकार हो रहा है। उन्होंने सभी को यातायात नियमों का पालन करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया

कार्यशाला के पहले चरण में खेतड़ी ब्लॉक के सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किया गया। डॉ. यादव ने बताया कि जल्द ही आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, खेतड़ी उपखंड की राजकीय स्कूलों में भी छात्रों को इस विषय पर जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सैनी, नर्सिंग ऑफिसर कुलदीप भाम्भू, कंवल कुमार, सुशीला, सुभीता कुमारी, पिंकी, कमला, निर्मला, ममता गुर्जर, ज्योति, संजयपाल और संजीव कुमार सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62