[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईकोर्ट आदेश पर हटाए जा रहे 100 से ज्यादा अतिक्रमण:बिना परमिशन चबूतरा और कच्चा निर्माण कर लिया था; जाब्ता तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

हाईकोर्ट आदेश पर हटाए जा रहे 100 से ज्यादा अतिक्रमण:बिना परमिशन चबूतरा और कच्चा निर्माण कर लिया था; जाब्ता तैनात

हाईकोर्ट आदेश पर हटाए जा रहे 100 से ज्यादा अतिक्रमण:बिना परमिशन चबूतरा और कच्चा निर्माण कर लिया था; जाब्ता तैनात

सुलताना : झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में गुरुवार को प्रशासन ने सड़क सीमाओं पर जमे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। राजस्थान उच्च न्यायालय के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। सुबह होते ही जब प्रशासन की टीमें जेसीबी और भारी पुलिस जाब्ते के साथ चिड़ावा-सुलताना मार्ग पर पहुंची, तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में की जा रही इस कार्रवाई के तहत सड़क सीमा में आने वाले कच्चे और पक्के, दोनों ही प्रकार के निर्माणों को तोड़ा गया। दुकानों के आगे निकले हुए छज्जे, चबूतरे और अवैध रूप से बनाए गए केबिनों को हटाया जा रहा है।

100 अतिक्रमण चिह्नित

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कस्बे में लगभग 100 से अधिक अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया है। अभियान के पहले चरण में मुख्य सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है। चिड़ावा-सुलताना सड़क पर पावर हाउस से लेकर अटल सेवा केंद्र तक। राजकीय स्कूल के आसपास का क्षेत्र, जहां लंबे समय से सड़क संकरी होने की शिकायतें मिल रही थीं।

छावनी में तब्दील हुआ कस्बा

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुलताना कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिले के करीब 10 अलग-अलग थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी कार्रवाई DSP विकास धींधवाल के नेतृत्व में की जा रही है। मौके पर सुलताना थानाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम दस्तावेजों के साथ सीमांकन कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad