[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ शीशराम गुर्जर बने कांग्रेस सेवादल के झुंझुनूं जिला प्रभारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ शीशराम गुर्जर बने कांग्रेस सेवादल के झुंझुनूं जिला प्रभारी

डॉ शीशराम गुर्जर बने कांग्रेस सेवादल के झुंझुनूं जिला प्रभारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने संगठन के जिला प्रभारियों के विस्तार के तहत झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मानोता खुर्द निवासी डॉ शीशराम गुर्जर को सेवादल का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।डॉ शीशराम गुर्जर इससे पूर्व खेतड़ी युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय राहुल गांधी संगठन के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। इसके साथ ही वे ग्राम पंचायत मानोता कलां से निर्विरोध उपसरपंच भी रह चुके हैं।

जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद डॉ शीशराम गुर्जर शीघ्र ही संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सेवादल के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

डॉ शीशराम गुर्जर की नियुक्ति पर सांसद विजेन्द्र ओला, पूर्व मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा, मंडावा विधायक व जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सूंडा सहित मनीषा गुर्जर खेतड़ी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।वहीं डॉ शीशराम गुर्जर ने नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad