[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर-मांगलियावास : 6 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार:सात दिन पहले ही रखा था, तलाश किया लेकिन नहीं मिला, ज्वेलर ने कराई FIR


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरराजस्थानराज्य

अजमेर-मांगलियावास : 6 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार:सात दिन पहले ही रखा था, तलाश किया लेकिन नहीं मिला, ज्वेलर ने कराई FIR

6 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार:सात दिन पहले ही रखा था, तलाश किया लेकिन नहीं मिला, ज्वेलर ने कराई FIR

अजमेर-मांगलियावास : अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र की एक ज्वेलरी शॉप का कारीगर छह लाख कीमत का सोना लेकर फरार हो गया। ज्वेलर ने उसे सात दिन पहले ही काम पर रखा था। तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेठाना अजमेर निवासी सुभाष पुत्र रामनिवास सोनी ( 50) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके ज्वेलरी व जेवर घड़ाई की दुकान है। पूर्व में एक कारीगर रहे शाहरुख बंगाली के मार्फत सात दिन पहले एक नया कारीगर हिसाबुदीन अली को दुकान पर रखा था।

इस कारीगर को 87.10 ग्राम 22 कैरेट सोना जेवर बनाने के लिए दिया। दुकान पर भीड भाड थी व वह व्‍यस्‍त था। यह कारीगर सोने को लेकर फरार हो गया। जब बाद में तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हुकम सिंह को सौंपी है।

  • मांगलियावास थाना पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22