[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : दोस्त संग ससुराल से भागी विवाहिता:बोली- पीहर जा रही हूं, घर से सोने-चांदी के जेवरात व 1.72 लाख लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

सीकर : दोस्त संग ससुराल से भागी विवाहिता:बोली- पीहर जा रही हूं, घर से सोने-चांदी के जेवरात व 1.72 लाख लेकर फरार

दोस्त संग ससुराल से भागी विवाहिता:बोली- पीहर जा रही हूं, घर से सोने-चांदी के जेवरात व 1.72 लाख लेकर फरार

सीकर :  बचपन के दोस्त के साथ पीहर जाने का कहकर विवाहिता अपने ससुराल से सोने-चांदी के गहने व लाखों रुपए की नगदी लेकर दोस्त के साथ भाग गई। मामला सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़टेकनेत का है।

विवाहिता के ससुर सुलतान सिंह ने सीकर पुलिस अधीक्षक को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे अशोक कुमार की पत्नी ममता अपने दोस्त नरेश नामक युवक के साथ घर से सोने-चांदी के जेवरात व 1.72 लाख रुपए का कैश लेकर फरार हो गई। युवक नरेश का ममता के पास आना जाना रहता था और ममता उसे अपना बचपन का दोस्त बताती थी। 25 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी और बाकी लोग खेत गए हुए थे। इस दौरान नरेश बाइक लेकर ममता को लेने उनके घर आया। ममता अपने 4 साल के बेटे को लेकर नरेश के साथ घर से जा रही थी। इस दौरान ममता को उसकी सास ने पूछा कि कहां जा रही हो तब विवाहिता ने बताया कि वह अपने पीहर जा रही है और जल्दी वापस आ जाएगी।

शाम को परिजनों ने ममता के पीहर में फोन करके पूछा कि ममता यहां आई है या नहीं तो विवाहिता के पीहर वालों ने उसके यहां आने से मना कर दिया। जिसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता और युवक नरेश के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो दोनों के फोन नंबर बंद आ रहे थे। जिसके बाद परिजनों को विवाहिता के युवक के साथ भाग जाने का शक हुआ। फिलहाल इस मामले में अजीतगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22