एसकेआरएयू कुलगुरु ने केवीके आबूसर और मंडावा कृषि महाविद्यालय का किया निरीक्षण
बागवानी प्रदर्शन ब्लॉक का उद्घाटन, बीज उत्पादन कार्यों की सराहना
झुंझुनूं : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) के कुलगुरु प्रो. राजेन्द्र बाबू दुबे ने मंगलवार को जिले के आबूसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) तथा मंडावा स्थित स्व. रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में विकसित बागवानी प्रदर्शन ब्लॉक का उद्घाटन किया।
कुलगुरु ने बागवानी ब्लॉक में स्थापित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन कर कार्यों की सराहना की। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. दयानन्द ने उन्हें रबी फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा गेहूं, जौ, चना, सरसों व मेथी के प्रजनक बीज, आधार बीज, प्रमाणित एवं सत्य चिन्हित बीज का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया है।
कुलगुरु प्रो. दुबे ने बीज उत्पादन कार्य पर संतोष जताते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड बीज उत्पादन और उससे अर्जित आय के कारण कृषि विज्ञान केंद्र को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने फसल कैफेटेरिया, प्राकृतिक खेती इकाई, किण्वित जैविक खाद प्रक्षेत्र, वर्मी कम्पोस्ट इकाई और बेर बाग सहित अन्य प्रदर्शन इकाइयों का भी अवलोकन किया।
इसके बाद कुलगुरु ने स्व. रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय, मंडावा का दौरा किया। उन्होंने नव निर्मित भवन की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय व कक्षाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लैंडस्केपिंग, वृक्षारोपण, चारदीवारी व सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान डॉ. विजय प्रकाश आर्य, निदेशक प्रसार डॉ. दीपाली धवन, अधिष्ठाता डॉ. पी.सी. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043424


