स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने ली बैठक
शीतलहर को देखते हुए अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
झुंझुनूं : जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शीतलहर को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए गर्म कंबल, हीटर सहित अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए खिड़कियों में पर्दे लगाने तथा टूटे दरवाजे और खिड़कियों की मरम्मत तुरंत करवाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों को शीतलहर से संबंधित उपचार की आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा मरीजों को ठंड से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने रैन बसेरों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष टीम गठित कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने, उनकी लाइन लिस्ट तैयार कर रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय भेजने के निर्देश भी दिए।
बैठक में डॉ. गुर्जर ने बीसीएमओ को निर्देशित किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में पोस्टमार्टम एवं एमएलसी रिपोर्ट अब केवल ऑनलाइन मेडलीपार पोर्टल के माध्यम से ही तैयार की जाएं। निर्देशों की अवहेलना करने वाले संस्थान प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
लाडो योजना में भुगतान लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ ने संबंधित ब्लॉकों को तत्काल टीम बनाकर लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेज जुटाने और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए सर्वे टीम भेजने, यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मरीज निक्षय पोषण किट से वंचित न रहे। साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को आभा आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बीसीएमओ को अपने अधीन सभी चिकित्सा संस्थानों का बायोमेडिकल रजिस्ट्रेशन करवाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए किसी भी दिव्यांग को परेशानी न हो, इसकी निगरानी करने तथा कंडम भवनों को जमींदोज करवाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, डिप्टी सीएमएचओ बी.एल. सर्वा, डीटीओ विजय कुमार, सभी जिला व उप जिला अस्पतालों के पीएमओ तथा सभी बीसीएमओ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043336


