खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में पौष बड़ा महोत्सव व रक्तदान शिविर का आयोजन, 305 यूनिट रक्त संग्रह कर बना रिकॉर्ड
नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी के जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, झुंझुनूं ब्लड बैंक की दो टीमों ने संभाला मोर्चा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : नगर पालिका खेतड़ी चेयरमैन गीता देवी सैनी के जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार को ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में पौष बड़ा महोत्सव एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और रक्तदान के लिए दिनभर कतारें लगी रहीं।
कार्यक्रम के संयोजक पार्षद लीलाधर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनूं से आई ब्लड बैंक की दो अलग-अलग टीमों द्वारा रक्त संग्रहण किया गया, जिसमें कुल 305 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। यह खेतड़ी क्षेत्र में अब तक का एक उल्लेखनीय और रिकॉर्डतोड़ आंकड़ा माना जा रहा है। अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती हैं और उनके विचार “मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है” को अपने जीवन का मूल मंत्र मानकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है, क्योंकि किसी व्यक्ति द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। उन्होंने समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से आगे आकर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे अनजान लोगों के जीवन को भी नई सांस मिल सकती है। गीता सैनी ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे मानवीय संवेदनाएं और अधिक सशक्त होती हैं।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति स्वरूप फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर दिनभर सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक लीलाधर सैनी ने सभी अतिथियों, ब्लड बैंक की टीमों और रक्तदान करने वाले दाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज को नई दिशा देते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरोलिया, कुमावत समाज अध्यक्ष रामावतार वर्मा, केदार मल खिंची, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, पार्षद वेणी शंकर सैनी, पार्षद राहुल सैनी, पूर्व पार्षद राम अवतार सैनी, हवा सिंह गुर्जर, मोहनलाल राजोरिया, प्राचार्य महिपाल कुमावत, डॉ. राघवेंद्र पाल, डॉ. महेंद्र सैनी, रमेश ठेकेदार, मुकेश गुर्जर, विजेश सैनी, सुरेश सैनी, राहुल सैनी, अमित सैनी, राजू सैनी, लक्ष्मण सैनी, बंसीलाल सैनी, सुनील सैनी, अनिल सैनी, कृष्ण यादव, करतार शर्मा, प्रमोद स्वामी, बबलू अवाना, सत्यवीर महारानियां ,सीमा सैनी,निरंजन लाल सैनी, पायल नायक, संजय सैनी,दिनेश बबेरवाल सहित सैकड़ो लोगों ने रक्तदान शिविर में सेवाएं देकर आयोजन को सफल बनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043239

