[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी को पंचायत समिति का दर्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी को पंचायत समिति का दर्जा

क्षेत्र में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने जताया आभार

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ा गौड़जी को पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले को क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ को बधाई देते हुए इस उपलब्धि के लिए उनका आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत समिति का दर्जा मिलने से प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा और विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। अब स्थानीय समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव होगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने इस फैसले के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों और वर्षों से संघर्ष कर रहे ग्रामीणों की भूमिका की सराहना की।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पंचायत समिति बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होगा और क्षेत्र को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह निर्णय इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, कर्नल प्रताप सिंह, महामंत्री वीरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, उपचेयरमैन नवल सिंह, अर्जुन सिंह, ओंकार सिंह, विकास कलावत, गोपाल गुढ़ा, पार्षद प्रतिनिधि भोजराज भेड़ा, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु सिंह राठौड़, बबलू पंडित, महेंद्र सिंह नरूका, मुकेश निमावत सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles