सादुलपुर के नवां गांव में 21 भेड़ों की मौत:जंगली जानवर ने देर रात किया हमला, भेड़-बकरी बेचकर करनी थी बेटी की शादी; प्रशासन से मदद की गुहार
सादुलपुर के नवां गांव में 21 भेड़ों की मौत:जंगली जानवर ने देर रात किया हमला, भेड़-बकरी बेचकर करनी थी बेटी की शादी; प्रशासन से मदद की गुहार
सादुलपुर : राजगढ़-सादुलपुर तहसील के नवां गांव में 5 जनवरी की रात एक जंगली जानवर के हमले में 21 भेड़ों की मौत हो गई। इस हमले में 23 में से केवल दो भेड़ें गंभीर रूप से घायल हालत में जीवित बची हैं।
भेड़-बकरी पालन से चलता था परिवार का गुजारा
गांव नवां निवासी राजपाल मेघवाल का परिवार भेड़-बकरियों के पालन से ही अपना जीवन यापन करता है। कुलदीप मलिक ने बताया कि उनके बाड़े में बंधी 23 भेड़ों पर देर रात किसी जंगली जानवर या जानवरों ने हमला कर दिया। हमले में दो भेड़ों को छोड़कर सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले
घटनास्थल पर पंजों के निशान मिले हैं और बाड़े में भेड़ों के शव पड़े हुए थे, जिससे जंगली जानवर के हमले की पुष्टि होती है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एक या एक से ज्यादा जंगली जानवरों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
अगले महीने था बेटी का विवाह
राजपाल मेघवाल की बेटी का अगले महीने विवाह होने वाला है। वह अपनी भेड़-बकरियों को बेचकर बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। इस घटना से परिवार के सामने आजीविका और बेटी के विवाह का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
प्रशासन ने मदद की गुहार
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा व आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2065975


