रतनगढ़ में शिवबाड़ी के पास गोचर भूमि पर अतिक्रमण:रोकने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़ में शिवबाड़ी के पास गोचर भूमि पर अतिक्रमण:रोकने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में शिवबाड़ी के पास गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने इस संबंध में एसडीएम मिथिलेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शिवबाड़ी के पास स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के निकट गोचर भूमि का एक रास्ता है, जिस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण रास्ते की चौड़ाई कम हो रही है, जिससे आवागमन बाधित होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त, उसी स्थान पर स्थित ‘होली धोरा’ की भूमि पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम से मांग की गई है कि उक्त गोचर भूमि और होली धोरा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहसिन, इमरान, हकीम, जमील, हुसैन, रजाक, फारूक, अरमान, साहिद, आरिफ, सोयब, अयूब और शरीफ सहित मोहल्ले के कई लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035620
