[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, कई वारदातों का खुलासा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान 

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि 1 जनवरी को भंवरलाल जाट निवासी करणसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 दिसंबर की रात उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार व वृत्ताधिकारी कुलदीप वालिया के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए, सुनील सिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी कल्याणपुरा, सुमित सोनी निवासी वार्ड नंबर 20 टिब्बी (हनुमानगढ़) और रवि सिंह निवासी कल्याणपुरा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें बरामद कर धारा 106 बीएनएस के तहत जब्त की गई हैं। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल धनाराम, ताराचंद तथा कांस्टेबल लीलाराम और शिवकुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles