चाइनीज मांझे पर सख्त कार्रवाई करें : जिला कलेक्टर सुराणा
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश, जनसुरक्षा को बताया प्राथमिकता
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नगरनिकाय अधिकारी व विकास अधिकारी अपने क्षेत्र में चाइनीज मांझे पर कार्रवाई करें। जिले में चाइनीज मांझे के उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। चाइनीज मांझे से प्रतिवर्ष हजारों लोग घायल होते हैं।
इसलिए जनसुरक्षा को देखते हुए अधिकारी फील्ड में रहकर चाइनीज मांझे के उपयोग एवं बिक्री पर कार्रवाई करें। व्यापारियों व उपयोगकर्ताओं से समझाइश करें तथा चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने 14 जनवरी से 30 जनवरी तक चलाए जाने वाले पशु कल्याण पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को लेकर समुचित निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर परिवादियों को संतुष्ट करें। इस दौरान जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों में विभाग स्तर पर लंबित प्रकरणों, डिस्पोजल टाइम की प्रकरणवार चर्चा करते हुए कहा की डिस्पोजल समय को कम करें तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से परिवादियों को संतुष्ट करें। सीईओ श्वेता कोचर ने आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के बारे में कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047505


