[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : गाडाखेड़ा से नाबालिग दस दिन से लापता:ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जताया विरोध, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : गाडाखेड़ा से नाबालिग दस दिन से लापता:ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जताया विरोध, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

गाडाखेड़ा से नाबालिग दस दिन से लापता:ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जताया विरोध, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के गाडाखेड़ा गांव से लापता हुई नाबालिग युवती का दस दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने थाने में उपस्थित होकर विरोध जताते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द ही युवती को बरामद नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। विरोध कर रहे गाड़ाखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ाखेड़ा निवासी युवती के पिता ने सिंघाना थाने में गांव के ही एक युवक पर 19 अप्रैल को उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के दस दिन बीतने पर भी पुलिस उसकी बेटी को वापस लाना तो दूर उसका कोई सुराग भी नहीं लगा पाई है।

पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर इस संबंध में परिजन पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को मिलकर शिकायत कर चुके है, लेकिन फिर भी पुलिस बेटी को दस्तयाब करने में लापरवाही बरत रही है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती को ले जाने वाले युवक के बारे में ग्रामीण पुलिस को पूरी जानकारी देने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

युवक के बारे में समय-समय पर परिजनों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के माहौल व एक परिवार को न्याय दिलाने को लेकर अब ग्रामीण शांत नहीं होंगे और यदि पुलिस ने मामले में जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो ग्रामीणों की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। टीम बनाकर दस्तयाब करने की कोशिश की जा रही हैं। युवती की तलाश में पुलिस की एक टीम गुरूग्राम जा कर आई हैं, जल्द ही गायब हुई बेटी को दस्तयाब कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad