प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की दिशा में बर्तन बैंक योजना
जिले की 21 ग्राम पंचायतों में बने बर्तन बैंक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की बर्तन बैंक योजना के अंतर्गत जिले की 21 ग्राम पंचायतों प्रत्येक ब्लॉक से 03 ग्राम पंचायत में बर्तन बैंक स्थापित किए गए हैं। योजना अंतर्गत जिले की तारानगर ब्लॉक की बूचावास, सात्यूं, राजपुरा, सरदारशहर ब्लॉक की मेहरासर उपाधियान, बुकनसर बड़ा, उड़सर लोडेरा, सुजानगढ़ ब्लॉक की जैतासर, सालासर, गोपालपुरा, चूरू ब्लॉक कर आसलखेड़ी, सिरसला, घांघू, बीदासर ब्लॉक की चाड़वास, लालगढ़, सांडवा, रतनगढ़ ब्लॉक की पड़िहारा, गोगासर, लाछड़सर तथा राजगढ़ ब्लॉक की कालरी, ददरेवा व सिद्धमुख ग्राम पंचायत बर्तन बैंक स्थापित किए गए हैं।यह है बर्तन बैंक की कार्यप्रणाली ग्राम पंचायतों में स्थापित बर्तन बैंकों में विभिन्न प्रकार के स्टील के बर्तन जैसे प्लेट, चम्मच, गिलास, कटोरी आदि के सेट उपलब्ध करवाए गए हैं, जिन्हें ग्राम पंचायत/गांव स्तर पर बैंक के रूप में रखा गया है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु बर्तन के न्यूनतम 400 सेट उपलब्ध होंगे। प्रत्येक सेट में 01 प्लेट, 03 कटोरी, 01 चम्मच एवं 01 गिलास आदि कुल 06 बर्तन होंगे, जिस पर ग्राम पंचायत (नाम ग्राम पंचायत) बर्तन बैंक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) की मार्किंग की गई है। बर्तन बैंक में बर्तनों को व्यवस्थित तरीके से रखने एवं प्रदर्शित करने के लिए एक रैक की व्यवस्था की गई है। बर्तन बैंक खुलने व जनभागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043936


