[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या प्रकरण में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हत्या प्रकरण में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

खेतड़ी : पुलिस थाना खेतड़ी ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज सिंह तंवर उर्फ काली के रूप में हुई है। इससे पूर्व इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार 31 मई 2025 को लक्ष्मी देवी, निवासी संजय नगर, खेतड़ी द्वारा पर्चा बयान दर्ज कराया गया था। परिवादिया ने बताया कि रात्रि करीब 12:30 बजे, पड़ोसी सचिन उर्फ बच्चिया पुत्र जगदीश सहित उसके साथी रवि, आकाश, नीरज एवं दो अन्य व्यक्तियों ने एक राय होकर उनके घर में जबरन प्रवेश कर मारपीट की। इस दौरान परिवादिया व उनकी पुत्री अंजू कंवर को गंभीर चोटें आईं।

घायल अंजू कंवर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में पहले ही आरोपी सचिन उर्फ बच्चिया, आकाश कुमार यादव एवं आकाश सिंह निर्वाण को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष फरार आरोपी नीरज सिंह तंवर उर्फ काली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles