[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के युवक ने सीकर में की आत्महत्या : मजदूरी न मिलने और प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के युवक ने सीकर में की आत्महत्या : मजदूरी न मिलने और प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जसरापुर के युवक ने सीकर में की आत्महत्या : मजदूरी न मिलने और प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : सीकर में खेतड़ी के जसरापुर निवासी एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता भवानी सिंह पुत्र सुरजन सिंह (राजपूत, निवासी जसरापुर कोठी की ढाणी, तहसील खेतड़ी) ने पुलिस थाना कोतवाली सीकर में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भवानी सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा नरेंद्र सिंह केएल कंस्ट्रक्शन जयपुर के तहत सीकर में श्यामपुरा चौराहा के पास एक रेजिडेंसी में मेंशन का काम कर रहा था। पिता का आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार संजय और कृष्ण द्वारा नरेंद्र को समय पर मजदूरी नहीं दी जा रही थी और उसे काम को लेकर प्रताड़ित भी किया जा रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के फोरमैन संजय और अशोक सिंह भी नरेंद्र सिंह को मानसिक रूप से परेशान करते थे। 31 दिसंबर 2025 को नरेंद्र सिंह ने अशोक सिंह से छह महीने की बकाया मजदूरी मांगी थी। उसे आश्वासन दिया गया था कि वर्ष के अंत तक पूरा हिसाब कर दिया जाएगा, लेकिन उसी दिन उसे केवल 1500 रुपये दिए गए और बताया गया कि फिलहाल और राशि नहीं दी जा सकती।

पिता ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि फोरमैन संजय ने नरेंद्र सिंह को जयपुर-बीकानेर बाइपास स्थित मात्रछाया रेजिडेंस भेजकर डराया-धमकाया था। आरोप है कि इन सभी परिस्थितियों से परेशान होकर नरेंद्र सिंह ने 31 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77