[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई पंचायत समिति वार्ड पुनर्गठन पर ग्रामीणों का विरोध:तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की वार्डों के पुनर्गठन की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई पंचायत समिति वार्ड पुनर्गठन पर ग्रामीणों का विरोध:तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की वार्डों के पुनर्गठन की मांग

बबाई पंचायत समिति वार्ड पुनर्गठन पर ग्रामीणों का विरोध:तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की वार्डों के पुनर्गठन की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की नवगठित बबाई पंचायत समिति के वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों में विरोध देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वार्डों का पुनर्गठन आमजन के हितों के अनुसार करने की मांग करते हुए तहसीलदार सुनील कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार ने बबाई को पंचायत समिति बनाए जाने के बाद इसके अधीन आने वाले गांवों के वार्डों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में राजस्व गांव प्रतिभानगर और बख्तावर नगर को वार्ड 13 में शामिल किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों गांवों की सीमा वार्ड 12 से सटी हुई है। इसके बावजूद, वार्ड 13 में पहले से ही अधिक जनसंख्या होने के बावजूद इन गांवों को जबरन इसमें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों गांवों की हैडक्वार्टर से दूरी भी चार किलोमीटर है।

ग्रामीणों ने विशेष रूप से प्रतिभानगर और बख्तावर नगर को पंचायत समिति के वार्ड 12 में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे आंदोलन करेंगे और आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

ज्ञापन सौंपते समय जयपालसिंह, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, मंगल सिंह, रामस्वरूप सिंह, छाजुराम गुर्जर, सचिन गुर्जर, जसवंत सिंह, मदन सिंह, महेंद्र, सुरेश चंद्र, रामजीलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles