दुकान के बाहर से स्कूटी ले गया चोर:मुंह पर कपड़ा बांधकर कर आया था,चोरी करने के पहले स्कूटी पर ही बैठा था
दुकान के बाहर से स्कूटी ले गया चोर:मुंह पर कपड़ा बांधकर कर आया था,चोरी करने के पहले स्कूटी पर ही बैठा था
सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। केवल 10 मिनट में चोर ने स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 10 मिनट बाद जब स्कूटी मालिक आए तो उन्हें स्कूटी नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में चोर रिकॉर्ड हुआ है। फिलहाल अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इस संबंध में सीकर के वार्ड नंबर 30 के रहने वाले मनोज कुमार पारीक ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 29 दिसंबर की रात करीब 8 बजे वह सीकर में बहड़ सर्किल के पास दुकान पर खरीददारी करने के लिए गए हुए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी को दुकान के सामने ही खड़ा किया था। करीब 10 मिनट बाद जब वापस लौटे तो स्कूटी नहीं मिली।

जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे हुए पहले तो काफी देर स्कूटी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह लड़का इधर-उधर देखकर स्कूटी को वहां से लेकर फरार हो जाता है।
रेजिडेंसी की पार्किंग से बाइक चोरी
इधर सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाना इलाके में नवलगढ़ रोड पर रॉयल रेजिडेंसी की पार्किंग से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। उद्योग नगर पुलिस थाने में धर्मेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह रॉयल रेजिडेंसी के फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने अपनी बाइक को पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। सुबह 9:30 बजे के करीब पार्किंग से उनकी बाइक चोरी हो गई। इस मामले में उद्योग नगर पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042875


